फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरोह में गिरा तीन कमरों का मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरोह में ढहा तीन कमरों का मकान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की घरोह पंचायत में वीरवार रात बारिश से तीन कमरों का रिहायशी मकान ढह गया। भारी बारिश के चलते घरोह गांव के कर्ण राज के मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। उस समय परिवार के तीनों सदस्य घर में ही सो थे। मकान का हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर परिवार तुरंत उठकर बाहर निकला। मकान का सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार बीपीएल से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से मकान बनाने के लिए मुआवजा देने की गुहार लगाई है। वहीं, हलका पटवारी ओम प्रकाश, पंचायत प्रधान कांता धीमान, उपप्रधान तिलक शर्मा, वार्ड पंच संतोष गुप्ता ने क्षतिग्रस्त मकान के नुकसान का आकलन किया है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें