पंचरुखी में दुकानदार की मौत
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी के एक सब्जी विक्रेता की बाथरूम में मौत हो गई। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार को मिरगी के दौरे पड़ते थे। शनिवार को जब वह अपने बाथरूम में नहा रहे थे तो अचानक दौरा पड़ने से टब में औंधे मुंह जा गिरा। आसपास कोई न होने से वह काफी देर पानी में ही डूबा रहा। जब घर वालों को पता चला तो उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने पेट में भरे पानी को निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी संदीप ने य जानकारी दी है। परिजनों ने इसकी पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। व्यापार मंडल पंचरुखी ने दुकानदार की मौत पर शोक जताया है।