एडीएम ने चखा मिड डे मील
लंज (कांगड़ा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठार रानीताल में कांगड़ा जिले के एडीएम एमआर भारद्वाज ने छात्रों के साथ बैठकर के मिड ड मील भोजन का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया। प्रधानाचार्य कल्याण भंडारी ने कहा कि एडीएम स्कूल के छात्र खिलाड़ियों से भी मिले।