मांगें न मानने पर भड़के स्कूल प्रवक्ता
सरकार के समक्ष कई बार उठा चुके हैं मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ताओं की मांगें न माने जाने से उनमें प्रदेश सरकार के प्रति रोष पनपने लगा है। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा का कहना है कि संघ लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगें उठाता आया है लेकिन, अभी तक एक भी मांग नहीं मानी गई है। इससे पदोन्नत प्रवक्ताओं में सरकार के प्रति रोष है। पदोन्नत प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप धीमान, सचिव राजिंद्र कपूर, वित्त सचिव सतीश धीमान, राज्य उपाध्यक्ष जीएस डढवाल, मीडिया प्रभारी विकास धीमान, ब्लॉक प्रधान श्रवण राणा, संजीव कुमार, हंसराज सुग्गा, प्रवीण कुमार, राजेश शर्मा, रवि राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमशेर सिंह, जीवन राणा, सुशील राणा, ओंकार, नीरज सूद, संजीव राणा, रणजीत, करतार, उत्तम राणा, मनोज, संजीव और अजय आदि ने कहा कि संघ पदोन्नत प्रवक्ता और पीजीटी की 4-9-14 की वेतन वृद्धियों पर 7-7-14 अधिसूचना को निरस्त करना, सभी भर्ती और पदोन्नत प्रवक्ताओं की वरिष्ठता सूची को 1:1 अनुपात करना, प्रवक्ता पदनाम बहाल करना, पुरानी पेंशन लागू करना, मुख्य अध्यापक और प्रधानाचार्यों की पदोन्नति की सूची शीघ्र जारी करना, 26-4-2010 की शर्त को समाप्त करना और पदोन्नति के लिए ग्रेड पे के लिए दो वर्ष की शर्त समाप्त करने की मांग उठाई गई है।