फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण... क्षत्रिय महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण : महासभा
विज्ञापन

कांगड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बच्चन सिंह राणा ने वीरवार शाम को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों और धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कि महासभा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करवाने को प्रयासरत है। इसके साथ ही बेरोजगारी और नशाखोरी की समस्याओं पर ठोस नीति का निर्माण करवाना, निजी शिक्षण संस्थानों पर नियंत्रण के लिए रेगुलेटरी कमीशन का गठन करवाने के साथ स्कूली पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप की जीवनी चरित्र को शामिल करने के लिए महासभा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में लव जेहाद और धर्मांतरण का सिलसिला बढ़ रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए क्षत्रिय महासभा पूरी तरह गंभीर है। इस अवसर पर राष्टीय प्रचारक अशोक सिसोदिया, जिला कांगड़ा यूथ अध्यक्ष मलकीयत सिंह, जिला अध्यक्ष अभी पनियारी, मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, निर्मल पठानिया, सुरेश गुलेरिया, मलकीयत सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें