दोबारा की जाए मुनीष की हत्या की जांच
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की प्रेई पंचायत में 11 मई 2016 को हुए मनीष हत्याकांड की दोबारा जांच करने की मांग को लेकर परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मनीष के पिता किशोरी लाल मनकोटिया ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में आरोपी को 302 धारा लगने के बावजूद बचाया गया है। मनीष के पिता और बहन मीनाक्षी मनकोटिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हत्या के मामले की नए सिरे से जांच करने की गुहार लगाई ताकि उन्हें न्याय मिल सके।