फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि हिमानी चामुंडा में लापता युवक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
आदि हिमानी चामुंडा में लापता युवक की लाश मिली
विज्ञापन

धर्मशाला। नवरात्रों में आदि हिमानी चामुंडा माता की यात्रा के दौरान लापता 19 वर्षीय युवक अभिनव की लाश पहाड़ियों के बीच 100 मीटर गहरी खाई में मिली है। युवक का शव शाम को रेस्क्यू टीम ने धर्मशाला पहुंचा दिया है। शव का पोस्टमार्टम भी अस्पताल में हो गया है। एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि युवक की लाश मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल जाएगा। कोतवाली बाजार का रहने वाला अभिनव 16 मार्च को आधी हिमानी चामुंडा माता के दर्शन करने के लिए धर्मशाला से निकला था। अभिनव अपने साथब 7 दोस्तों के साथ माता के दर्शन करने के लिए गया था। लेकिन यात्रा के दौरान वह लापता हो गया। युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने आधी हिमानी चामुंडा के लिए रेस्क्यू टीम को रवाना कर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें