फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेश्वर महादेव बैशाखी महोत्सव 13 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय कालेश्वर महादेव वैशाखी महोत्सव का आयोजन 13 से 15 अप्रैल तक किया जाएगा। अध्यक्ष मेला समिति एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) धनवीर ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में गौरवमयी व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सोमवार को मिनी सचिवालय देहरा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महोत्सव को गौरवमयी ढंग से सपन्न करने को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली, पीने का पानी और पंजतीर्थी में नहाने की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। मेले के दौरान व्यास नदी और पवित्र सरोवर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बचाव दल का विशेष प्रबंध किया जाएगा। मेले के दौरान जनता के मनोरंजन के लिए 13 और 14 अप्रैल को रंगारंग सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा लोक कलाकार कला का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में तहसीलदार देहरा राजीव ठाकुर, तहसीलदार डाडासीबा अवनीश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कौंडल, तहसीलदार परागपुर मदन राणा, अधिशासी अभियंता रजनीश धीमान, बीडीसी चेयरमैन शोभा रानी, बीडीसी सदस्य बृज मोहिनी, पंचायत प्रधान मनियाला अंजना कुमारी, उपप्रधान नरेश शर्मा, पंचायत प्रधान कुहना रामपाल, सहायक अभियंता विमल शर्मा, सहायक अभियंता संजीव राणा, एएस राणा, कानूनगो सुरेंद्र कुमार, कानूनगो मदन सिंह, संजीव सिंह, फतेहदीन, रक्कड़ थाना प्रभारी सुरेश कुमार, अरविंद कुमार के साथ सभी विभागों के अधिकारी और कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें