नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा में अपनी बौद्धिक कुशलता के चलते उत्कृष्ट प्रदर्शन करस्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इसमें कक्षा नौवीं की यादवी शर्मा ने प्रथम, शुभप्रिया ने द्वितीय और राजवर्धन ने तृतीय, कक्षा दसवीं की अकांक्षा धूपर ने प्रथम, सभ्य और तुषार ने द्वितीय, कार्तिक ने तृतीय, ग्यारहवीं के मृदुल ने पहला, आइना ने दूसरा और अमनप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पोलीटेक्निकल कॉलेज कांगड़ा में उद्योग व्यावसायिक श्रम विभाग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, तपोवन चिन्मय के आचार्य विशारद और विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी की संयुक्त महासचिव रेखा ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप ने बताया कि परीक्षा नवंबर माह में हुई थी। प्रधानाचार्य ने बच्चों के साथ शिक्षिका चंदा ठाकुर, अंबिका और मनीषा को भी बधाई दी।
---