फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचरुखी में यातायात से निजात दिलाने के लिए बनेगा ओवर ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। पंचरुखी बाजार में लोगों को अब यातायात के जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। यह फ्लाई ओवर शहर से हटकर होगा, ताकि लोगों को यातायात से परेशान न होना पड़े। इस फ्लाई ओवर ब्रिज की निशानदेही पहले शनिवार को होनी थी, लेकिन अब यह निशानदेही आठ जनवरी को होगी। पंचरुखी बाजार में इस समय घंटों वाहनों का जाम लगा रहता है। इससे लोग काफी परेशान होते हैं। यह देख अब पंचरुखी में फ्लाई ओवर ब्रिज का योजना तैयार की गई है। यह फ्लाईओवर बाजार के बाहर से बनाया जाएगा ताकि वाहनों की आवाजाही बाजार के बीच न होकर बाहर से होगी। इसके लिए जमीन तलाश की गई है। लेकिन, अब इस जमीन की निशानदेही होगी कि कहां पर और कैसे यह र्फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जाए। इसके लिए पंचायत गदियाड़ा और पंचायत लदोह ने भी अपनी एनओसी दे दी है। पुल की जगह फाइनल करने के लिए लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग मिलकर जमीन की निशानदेही करेंगे। लोगों का कहना है कि पंचरुखी में यह फ्लाई ओवर ब्रिज बनता है, तो लोगों को आधे से अधिक यातायात की परेशानी से निजात मिल जाएगी, जबकि इस समय बीमार लोग भी पंचरुखी बाजार में जाम में घंटों फंसे रहते हैं। उधर, विभाग के एसडीओ आरके शर्मा ने कहा कि अब इस फ्लाई ओवर ब्रिज के लिए सोमवार को निशानदेही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें