अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय बड़ोह में कार्यकारी प्राचार्य बीना चौधरी की अध्यक्षता में एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड स्वास्थ्य शिक्षिका उर्मिला चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. मलकीयत सिंह ने विद्यार्थियों को एड्स के प्रति लापरवाही न बरतने की सलाह दी। कॉलेज में एड्स विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सीमा ने पहला, कुसुम ने दूसरा, जबकि शिल्पा और नीतू ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में शिवानी पहले, सपना दूसरे और शिवानी राणा तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रो. सपना, विवेक सूद, विधि सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश और प्रवीण आदि मौजूद रहे। उधर, ऐरला विद्यालय में कार्यकारी प्रधानाचार्य जोगिंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर एड्स की जागरूकता अभियान छेड़ा गया। इस मौके पर प्रवक्ता बचन सिंह, राजेश कुमार और रुचि शर्मा ने विद्यार्थियों को एड्स के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया।