फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने वन विश्राम गृह इंदौरा में सभी विभागों के अधिकारियों से विस चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने इंदौरा विस क्षेत्र के 104 पोलिंग बूथों की व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने पर रोक होगी और मतदान वीवी पैट मशीन से होगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ड्यूटियां सौंपीं। एसडीएम ने मतदान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के घर-घर जाकर जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम के डमटाल राम गोपाल मंदिर में राम नवमी के अवसर पर हवन में आहुति डाल कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि राम गोपाल मंदिर के सौंदर्यीकरण और गौशाला के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें