फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय लाभ न मिलने से परिवहन पेंशनर खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन पेंशनर्स कल्याण संघ बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक का आयोजन इकाई अध्यक्ष राम प्रशाद की अध्यक्षता में किया गया। इसमें संघ के सदस्यों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स को दो माह से पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है। जनवरी 2015 से अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्तें और एक वर्ष से चिकित्सा भत्ते लंबित हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सभी प्रकार के वित्तीय लाभ लंबित हैं। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स की समस्या का स्थायी हल निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें