फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शास्त्री अध्यापकों के 25 पदों के लिए 170 के जांचे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शास्त्री अध्यापकों के 25 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग राजकीय नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में हुई। इस काउंसलिंग के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने करीब 200 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे, जिनमें से 170 अभ्यर्थी काउंसलिंग में पहुंचे हैं और दस्तावेज की जांच करवाई।
विज्ञापन

25 पदों में ओबीसी के 10, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के 13 और एसटी का एक पद शामिल हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर, 2023 को प्रस्तावित काउंसलिंग को किन्हीं कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था, जिस कारण कुछ वर्ग के अभ्यर्थी भाग नहीं ले पाए थे। उन अभ्यर्थियों के लिए यह काउंसलिंग प्रक्रिया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें