धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पुलिस लाइन सकोह की दो महिला जवान भी संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, 23 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. जीडी गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में द्रमण का बुजुर्ग, हरेड़ की महिला, घुग्गर की बुजुर्ग महिला, लोहना की बुजुर्ग महिला, कंदराल का व्यक्ति, खैल गांव का युवक, ढड़ंब की महिला, कलियारा का व्यक्ति, धर्मशाला का युवक, दाड़ी की व्यक्ति और बच्ची, धर्मशाला की युवती, तकीपुर की बुजुर्ग महिला, गमरु का युवक और दमीन गांव की महिला शामिल है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के 7896 मामले हो चुके हैं, इसमें से 308 का उपचार चल रहा है। वहीं 192 लोगों की मौत हो गई है।