विद्यार्थियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
परागपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (मानित विश्वविद्यालय) बलाहर परिसर परागपुर के छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं, उन्होंने देश हित में नारे लगाकर यह संदेश दिया कि ऐसे समय में हम सभी देशवासी एकजुट हैं। इसके बाद परागपुर बाजार में संस्थान के छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसका पुतला भी फूंका।