फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग विस्थापितों को विशेष शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौंग विस्थापितों के लिए विशेष शिविर कल
विज्ञापन

लंबित पड़े मामलों को सुलझाने के लिए दावों से जुड़े दस्तावेज पूरा करने की प्रक्रिया होगी पूरी
जवाली कानूनगो सर्कल हरसर के लोग ले सकते हैं भाग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास, राजा का तालाब, विनय मोदी ने बताया कि पौंग बांध विस्थापितों के लंबित पड़े मामलों को शीघ्र सुलझाने के लिए उनके दावों से जुड़े दस्तावेज पूरा करने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में 6 फरवरी को जवाली में कानूनगो सर्कल हरसर के लोगों के लिए विशेष शिविर होगा। शिविर में 7 फरवरी को तहसील कार्यालय देहरा में कानूनगो सर्कल देहरा और ढलियारा से संबंधित पौंग विस्थापितों के जमीनी हक के मामलों को लेकर आवश्यक दस्तावेज पूरा करने की सारी प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में सातवां शिविर 13 फरवरी को तहसील कार्यालय फतेहपुर में आयोजित होगा। इसमें कानूनगो सर्कल डूहग व राजा का तालाब, 14 फरवरी को तहसील कार्यालय जसवां कोटला के कानूनगो सर्कल कोटला व जंडौर, आठवें शिविर में 21 फरवरी को उप तहसील कार्यालय हरिपुर में कानूनगो सर्कल हरिपुर व बिलासपुर एवं नौवें शिविर में 28 फरवरी को तहसील कार्यालय देहरा में कानूनगो सर्कल बढल के पौंग विस्थापितों के लिए जमीनी हक के दावों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पूरा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर गंभीर है। इन शिविरों में लोगों के जमीनी हक के मामलों को आगे बढ़ाने एवं इनमें तेजी लाने के लिए दावों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पूरा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें