फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरकाटी गांव में गिरे दो रिहायशी मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
दरकाटी गांव में गिरे दो रिहायशी मकान
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की लुधियाड पंचायत के दरकाटी गांव में मंगलवार सुबह दो रिहायशी मकान गिर गए। गनीमत यह रही कि दोनों मकान गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दरकाटी निवासी राज कुमार सुपुत्र बृज लाल और जोगिंद्र सिंह पुत्र धर्म चंद के रिहायशी मकान अचानक गिर गए। जिस समय मकान गिरे उस समय कमरे में कोई भी नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। दोनों परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान प्रवीण कुमारी ने मौका कर कहा कि दोनों पीड़ित परिवार गरीब हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें