फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन डिफाल्टर दुकानदारों पर नपं करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दर्जन डिफाल्टर दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

दुकानों पर कब्जा जमाए लोगों ने नहीं किया किराए का भुगतान
बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत ने जारी किए नोटिस
राजकुमार सूद
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के अधीन आने वाली दो दर्जन दुकानों के संचालकों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की गाज गिरने वाली है। नपं ने इन दुकानों के संचालकों को तीन सप्ताह पूर्व नोटिस जारी किए थे। अब एक माह का समय पूरा होने के बाद नपं इन दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। नपं की ओर से जारी नोटिस में दुकानदारों को किराए की लंबित राशि का भुगतान करने या फिर दुकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए थे। अब तक किसी भी दुकानदार ने लंबित राशि का भुगतान करने या दुकान को खाली करने की जहमत नहीं उठाई है। अब समय पूरा होने पर नपं डिफाल्टर दुकानदारों से दुकानें खाली करवाने के पक्ष में है। लंबित राशि का भुगतान करने और भविष्य में समय पर भुगतान करने की शर्त पर ऐसे दुकानदारों के प्रति नपं नरम रवैया अपना सकता है। कुछ एक दुकानदारों से दस वर्ष से अधिक समय का किराया लंबित चल रहा है। नपं ने दुकानदारों को एक माह का समय दिया था और अब तक सकारात्मक परिणाम न आने पर नपं सख्ती करने जा रही है। इन दुकानों में से कुछ एक में कुछ अर्से से ताले लटके हुए हैं। ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ताले पुलिस की मौजूदगी में तोड़कर नपं कब्जा करेगी। नपं भविष्य में दो सौ और तीन सौ रुपये मासिक किराए की उगाही को समाप्त करके इन दुकानों को बेचने पर भी विचार कर रही है। नपं के सचिव एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि आगामी सप्ताह में नोटिस का समय पूरा होने के बाद नपं कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें