फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानी तो सड़कों पर उतरेगा पेंशनर्ज संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें न मानीं तो सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला पेंशनर संघ की बैठक अध्यक्ष एमएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पेंशनर संघ की धर्मशाला इकाई के करीब 40 सदस्यों ने भाग लिया। संघ के जिला महासचिव चुनी लाल पत्रवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रदेश सरकार पेंशनर्स के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने बताया कि सरकार लंबे समय से सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेश आ रही समस्याओं का आज दिन तक कोई समाधान नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पेंशनर संघ के सभी सदस्य प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार सभी पेंशनर्स को 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर 5,10 और 15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करे। वहीं, पेंशनर्स के लिए चिकित्सा भत्ता 400 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए। उन्होंने मांग की है कि कैसलेस चिकित्सा लाभ केंद्र सरकार की तर्ज पर मुहैया करवाया जाए। इसके अलावा न्यू पेंशन स्कीम को जल्द खत्म कर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो पेंशन संघ धर्मशाला इकाई सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें