नगर निगम धर्मशाला को मिले पांच मनोनीत पार्षद
कल शपथ ग्रहण समारोह, खाद्य आपूर्ति मंत्री रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सूबे में जयराम सरकार के गठन के बाद नगर निगम धर्मशाला को पहली बार पांच मनोनीत पार्षद मिले हैं। मनोनीत पार्षद दो मई को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शहरी विकास विभाग ने एमसी धर्मशाला के लिए जिन मनोनीत पार्षदों के नामों की अधिसूचना जारी की है, उनमें बड़ोल दाड़ी से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एससी पाठक, कंड से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता तेज सिंह, सकोह से राजेंद्र कुमार, कोतवाली से जगदीश रस्तोगी और सिद्धबाड़ी से वीरू राम वालिया शामिल हैं। नगर निगम धर्मशाला का गठन दो साल पहले हुआ था, जिसके बाद सिर्फ तीन मनोनीत पार्षद चुने गए थे। भाजपा सरकार ने पहली बार पांच पार्षदों को मनोनीत किया है। अभी 17 पार्षदों के सदन में भाजपा समर्थित सिर्फ तीन पार्षद हैं। अब पांच और मनोनीत पार्षद चुनने के बाद सदन में भाजपा के पार्षदों की संख्या कांग्रेस पार्षदों की अपेक्षा कम ही रहेगी।