पालमपुर बाजार में निकाली रोष रैली
पालमपुर (कांगड़ा)। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पालमपुर में भगवान वाल्मीकि सफाई कामगार अधिकार मंच, बंगाली अधिकार मंच, अखिल भारतीय गुरु रविदास धर्म संगठन, संत कबीर पंथी सभा और युवा जन अधिकार मंच के सदस्यों ने रोष रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से फैसले पर फिर विचार करने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। इस दौरान संगठन के सुभाष मुसाफिर, सुखदेव प्रेमी आदि मौजूद रहे।