फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलुप्त चित्रकला को संजीवनी के लिए बलबिंद्र को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के बलविंद्र को मुंबई में मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

धर्मशाला। विलुप्त होती पहाड़ी चित्रकला को संजीवनी देने के लिए कांगड़ा जिले के चित्रकार बलविंद्र कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। नेहरू सेंटर मुंबई में 27 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बलविंद्र को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए मुंबई की ‘राष्ट्रीय - प्रफुल्लता आर्ट फाउंडेशन’ बलविंद्र को ऑल इंडिया ‘स्वर्ण पदक’ पुरस्कार के लिए चयनित किया है। बलविंद्र को संस्था एक लाख की धनराशि से सम्मानित करेगी। चित्रकार बलविंद्र कुमार पालमपुर तहसील के कांगड़ी गांव से संबंध रखते हैं। वर्तमान में वह पहाड़ी चित्रकला में पीएचडी शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें