अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। ढलियारा चौक पर स्कूटी और तेल टैंकर की भिड़त में एक व्यक्ति की मौत हुई है। टैंकर चालक स्कूटी को टक्कर मार फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कालेज भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पौने सात बजे एक तेल का टैंकर नैहरनपुखर से ढलियारा होते हुए ऊना की तरफ जा रहा था। तभी अचानक ढलियारा चौक के पास संजय कुमार (43) पुत्र बलदेव सिंह जो कि स्कूटी पर सवार था। उसे तेल का टैंकर टक्कर मार कर चला गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। लोगों ने टैंकर का पीछा भी किया, लेकिन उसका पता न चल पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त टैंक जिसका नंबर एचपी-37 ही पड़ा जा सका। पुलिस के अनुसार उक्त टैंक के हुलिए की जानकारी साथ लगते पुलिस थानों को दे दी गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया है। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।