बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव पर असर डालने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पांच सरकारी प्रतिनिधियों पर निर्धारित आधा दर्जन टीमें 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। ये टीमें सरकारी संपत्ति पर लगाए जा रहे राजनीतिक पार्टियों के बैनरों व पोस्टरों पर भी नजर रख रही हैं। शनिवार को सरकारी संपत्ति पर लगे पोस्टरों और झंडों को हटा दिया गया। वहीं, एक टीम ने बीते शुकवार को एनएच पर रेलवे फाटक के समीप स्थित आवाही नाग मंदिर के सामने एक व्यापारी से एक लाख 89 हजार रुपये जब्त किए हैं। व्यापारी डमटाल का बताया जा रहा है। बैजनाथ के एसडीएम डॉ. मुरारी ने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।