फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भाजपा की संस्कृति : नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भाजपा की संस्कृति : नड्डा
विज्ञापन

राजा का तालाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को राजा का तालाब में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृपाल परमार पर पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष आशीर्वाद है। मोदी दो नवंबर को रैहन में आ रहे हैं, इससे बड़ा सौभाग्य यहां के लोगों के लिए और क्या होगा। उन्होंने कहा कि लोग तर्क पर काम करें, कुतर्क का जवाब दें। भाजपा चाहती है कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 70 लीटर पानी उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने जनसभा के दौरान बार-बार बिजली जाने पर कटाक्ष करते हुए बिना नाम लिए ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिनके क्षेत्र की बिजली खुद शॉर्ट हो, ऐसे में विकास की आशा कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विकास भाजपा की संस्कृति है। केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल को 61 राष्ट्रीय राजमार्ग दिए। धूमल सरकार ने हिमाचल में सड़कों का जाल बिछाया। शांता कुमार के समय पीने के पानी की समस्या दूर हुई। वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जिस सरकार के मुखिया को कोर्ट कचहरी के चक्करों से फुर्सत न मिले, वहां विकास कैसे होगा। इसका मतलब है कि मुखिया अक्षम है। उन्होंने कहा कि गुड़िया रेप कांड के बाद मर्डर, फिर अभियुक्तों को सरकार की ओर से बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया ही रक्षक से भक्षक बन जाए, उस प्रदेश का भला नहीं हो सकता। नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव है इसलिए वो अन्य राज्यों की उपेक्षा हिमाचल के विकास के लिए 90 प्रतिशत देने के लिए कृत संकल्प हैं। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश सचिव पंकज हैप्पी, सतीश शर्मा, रणवीर निक्का, मनोहर धीमान, संजय गुलेरिया, राजीव भारद्वाज, तरसेम राणा, संजीव पप्पू शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें