फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागनी मंदिर में हजारों भक्तों ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के प्रमुख धार्मिक स्थल नागनी माता मंदिर में शनिवार को जिला स्तरीय मेला हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब और जम्मू से आए हजारों भक्तों ने माता नागनी के चरणों में शीश नवाया। इस जिला स्तरीय नागनी मेले में स्थानीय विधायक अजय महाजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इससे पूर्व पारंपरिक रिवाज के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय महाजन की अगुवाई में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाणी से पैदल माता नागनी के भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और माता नागनी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। स्थानीय पंचायत प्रधान नरेश कुमारी और अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि के समक्ष मांगें रखीं। अजय महाजन ने कहा कि हमारा यह नैतिक कर्तव्य है कि आने वाली युवा पीढ़ी तक अपने रीति-रिवाजों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि माता नागनी मंदिर कमेटी को आगे भी उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा। एसडीएम आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि नागनी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव पप्पी, पंचायत समिति अध्यक्ष संदेश डढवाल, उपाध्यक्ष सुरेखा देवी, नागनी माता मंदिर कमेटी के एचएस कटोच, पुरुशोत्तम प्रकाश, तहसीलदार मनफूल सिंह, बीएमओ डा. नीरजा गुप्ता, आईपीएच विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें