फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुगट में कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। भारी बारिश से मझेड़ा पंचायत में एक कच्चा मकान ढहने से एक महिला की दबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार को लुगट गांव में एक स्लेटपोश मकान ढह गया, इसी समय आगन में सफाई कर रही महिला मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, स्थानीय लोग महिला को लेकर अस्पताल गए, लेकिन घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद महिला सुदेश कुमारी अपने मकान के बाहर आंगन में सफाई करने में व्यस्त थी। इसी दौरान बरसात के कारण जर्जर हो चुका मकान अचानक ढह गया और सुदेश कुमारी मकान के मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत मकान के मलबे के नीचे से घायल महिला को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका सुदेश कुमारी के पति का कई साल पहले ही देहांत हो चुका है। बेटी के पालन-पोषण के लिए वह दिहाड़ी लगाती थी। महिला की मौत से उसकी बेटी बेसहारा हो गई है। पंचायत प्रधान विजय कुमार ने सरकार से बेसहारा बच्ची के पुनर्वास की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें