फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकोटिया ने खोया मानसिक संतुलन : शाहपुर कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस मेजर विजय सिंह मनकोटिया को चेताया है कि वे अपने स्वार्थ की खातिर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना बंद करें। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, इंटक अध्यक्ष प्रवीण गुलेरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश पटियाल, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, ब्लॉक एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात चंद, एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष लालमन, युकां कांगड़ा- चंबा महासचिव अमन जंवाल, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष इकबाल सिंह मिंटा और जिला महिला कांग्रेस महासचिव सरिता सैनी ने कहा कि जब-जब मनकोटिया का आधार खिसकने लगता है, वे लोगों का ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाने लगते हैं। जब जनता सच्चाई जान जाती है तो मनकोटिया दोबारा वीरभद्र सिंह से माफी मांग लेते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शाहपुर में केवल सिंह पठानिया की बढ़ती लोकप्रियता से मनकोटिया सदमे में हैं और अपना मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं। मेजर मनकोटिया शाहपुर में अपना जनाधार खो चुके हैं। शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने मनकोटिया और उनके समर्थकों को चेताया कि वे ड्रामे रचना बंद करें अन्यथा वे भी उनके काले चिट्ठे खोलना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें