फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागसू में खुलेआम शराब पीते 10 लोग धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। थाना मैक्लोडगंज पुलिस ने पर्यटन स्थल भागसूनाग के वाटरफाल के पास वीरवार को शराब पीने के बाद खुलेआम हुड़दंग मचा रहे बाहरी राज्यों से आए दस लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि वाटरफाल के पास पर्यटकों की ओर से खुलेआम शराब का सेवन कर हो-हल्ला मचाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए दस पर्यटकों को धर-दबोचा। वहीं, पुलिस ने बरसात के मौसम में खड्ड का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए वाटरफाल सहित मैक्लोडगंज और भागसू के प्रमुख स्थलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए हैं। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पर्यटकों को बरसात के मौसम में खड्डों-नालों में न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें