कांगड़ा। सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कांगड़ा में बुधवार काे जिला कांगड़ा की सब जूनियर और जूनियर वर्ग में लड़काें की हाॅकी टीम के लिए ट्रायल हुए। ट्रायल का संचालन स्कूल पीटीआई प्रवीण कुमार, अक्षय, नरेश और मदन पठानिया की देखरेख में किया। हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि ट्रायल में 16 खिलाड़ियाें का चयन किया। यह टीम सोलन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस माैके पर महासचिव सतेंद्र त्रैहन, सचिव दलीप कुमार, मैनेजर सुधीर मिश्रा और काेच दिनेश चाैधरी माैजूद रहे।