फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ के 16 लोग भाजपा में शामिल

Thu, 07 May 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ के 16 लोग बुधवार को पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा लोअर और अपर मंडल बैजनाथ की संयुक्त मासिक बैठक चामुंडा हाल बैजनाथ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दोनों मंडलों के अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर और सुरेंद्र राणा ने की। बैठक में देवराज, पंजाब सिंह, संजीव कुमार, अजय कुमार, लक्की कुमार, अरविंद नेगी, शशि कुमार, मंजीत कुमार, रविंद्र छोटू, बलदेव कुमार, राज कुमार, शकुंतला देवी, देविका देवी, संध्या देवी और मुरलीधर ने भाजपा का दामन थामा। मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने जिला परिषद के चुनाव में अवेरी वार्ड से बलवंत ठाकुर, कुदेल वार्ड से मीना अरनोट, तरेहल वार्ड से मोनू देवी, संसाल वार्ड से जय गोपाल को प्रत्याशी घोषित किया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कार्य करें। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, संजय सकलानी, पवन कौंडल, रोहित कौशल, अंजू कटोच और जिला परिषद के चारों वार्डों के भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें