फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिग साइट में कूड़ा फैंकने को लेकर विवाद, दो गाड़ी के शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग साइट में कूड़ा फेंकने पर
विज्ञापन

विवाद, दो गाड़ियों के शीशे टूटे
सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों ने धर्मशाला शहर से नहीं उठाया कूड़ा
एससी धर्मशाला की मध्यस्थता से सुलझा विवाद, थाने में दर्ज नहीं हुआ मामला
हरीश चंद्र
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की डंपिंग साइट पर कूड़ा फेंकने को लेकर शनिवार रात को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक जीप और ऑटो के शीशे तक टूट गए। जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के सफाई ठेकेदार के कर्मचारी शनिवार रात साढे़ आठ बजे जीप और ऑटो लेकर डंपिंग साइट पर कूड़ा फेंकने गए। जैसे की जीप और ऑटो डंपिंग साइट पर पहुंचे, तो वहां मौजूद कूड़ा निष्पादन का काम देख रहे कंपनी के कर्मचारियों ने कूड़ा डंपिंग साइट पर न फेंकने की बात कही। इस बात को लेकर कंपनी और सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने जीप और ऑटो के शीशों को तोड़ दिया। जीप और ऑटो के शीशे तोड़ने के बाद रविवार को सुबह सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों ने धर्मशाला शहर से कूड़ा नहीं उठाया। पूरे शहर में कूड़े के कई स्थानों पर ढेर लगे रहे। वहीं, भूमिगत कूड़ादानों को भी खाली नहीं किया गया। हालांकि विवाद पुलिस थाना सदर में भी पहुंचा था, लेकिन कंपनी और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच नगर निगम के अधिकारियों ने समझौता करवा दिया। कंपनी के कर्मचारियों ने जीप और ऑटो के शीशे ठीक करने का खर्च उठाने की हामी भरी है।

कोट
-नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि डंपिंग साइट पर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे सुलझा लिया गया है।

-सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, जिसके चलते पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें