फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां, जवाली, बड़ूखर में मनाई बैसाखी

विज्ञापन
विज्ञापन
शब्द कीर्तन से निहाल की संगत
विज्ञापन

नगरोटा बगवां, जवाली और बड़ूखर में मनाई बैसाखी
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां/ जवाली/ रे (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के ठारु स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पौड़ साहब में बैसाखी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा धर्मशाला के रागी जत्थे और स्थानीय ग्रीन फील्ड स्कूल के बच्चों ने शब्द कीर्तन के माध्यम से उपस्थित संगत को निहाल किया। धार्मिक प्रवचनों से गुरु की महिमा और बैसाख माह की महत्ता पर प्रकाश डाला गया, जबकि गुरुद्वारा प्रांगण में सेवा श्री निशान साहिब और गुरु का लंगर भी बरताया गया। इस अवसर पर ग्रंथी भीम सिंह, सरदार ज्ञान सिंह, डॉ. विरमानी, दर्शन सिंह, हरभजन सिंह, दविंद्र सिंह, कारसेवक सेवादार बाबा मोहन सिंह, पीएल मल्होत्रा, जगदीश सिंह, ध्यान सिंह, कुलदीप सिंह, बबलू, रमेश चंद, मास्टर बलदेव सिंह, कमलजीत कौर, मंगला देवी, नीलम कुमारी, सोमा देवी, वंदना, आकांक्षा, शुभांकर कुमार, अक्षिता, दिव्यांशी, उपासना, रितिका, प्रियांशी, राधिका आदि भी उपस्थित रहे। उधर, श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जवाली में भी सिक्ख साजना दिवस मनाया गया। सभा के प्रेस सचिव सतपाल सिंह ने बताया कि बैसाखी वाले दिन 1699 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने सिक्ख फौज बनाकर खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसे अब संसार के हर देश में बैसाखी वाले दिन इस दिवस को मनाया जाता है स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में सुबह से श्रीसुखमनी साहिब पाठ के भोग के बाद कीर्तन एवं कवीशरी जत्थे की ओर से गुरु की महिमा और इस दिन का महत्व बताकर संगतों को निहाल किया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, तुलसा सिंह, केहर सिंह, प्रीतम सिंह गुरुदेव सिंह, डॉ. जोगिद्र सिंह, डॉ. सुच्चा सिंह, जसवीर सिंह, केवल कृष्ण, करनैल सिंह, शशिपाल ठाकुर, प्रकाश चंद, जसविंद्र सिंह, इकवाल सिंह, गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, इंदौरा उपमंडल के बडूखर में बैसाखी के मौके पर नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शिवालिक क्लब ने किया। शिवालिक क्लब के प्रधान शुभम मन्हास ने कहा कि विजेता टीम को 11000 और उपविजेता टीम को 8100 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें