छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए प्रदर्शन
एबीवीपी ने केंद्रीय विवि के अस्थायी परिसरों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। एबीवीपी ने छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कांगड़ा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से जहां छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय का शीघ्र शिलान्यास, विवि के अस्थायी परिसरों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने, बागवानी विश्वविद्यालय नौणी और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में छात्रों से ली जा रही अत्यधिक फीस कम करने, राज्य में संस्कृत एवं खेल विवि की स्थापना जल्द करने और एससी, एसटी छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच शीघ्र करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इसके अलावा एबीवीपी की इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो संगठन अपने आंदोलन को उग्र रूप देगा। इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ता शिल्पा, दीपिका, शिवांगी, अंशुल, अभि राणा, नवनीत, कुलविंद्र, शेफाली, अवलोक, शक्ति, अतुल, पटियाल, अभिषेक और पंकज आदि मौजूद रहे।