समाज को आगे ले जाने में बेटियों की भूमिका अहम : अश्वनी
कोटला/शाहपुर(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद कांगड़ा के जिला महासचिव विजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान ने बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के संबंध में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का अभिन्न अंग हैं, जिनकी परिवार और समाज को आगे ले जाने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान उत्तम चंद, मदन सिंह, तेज सिंह एवं अध्यापक शमशेर चौहान, नीरज, कमल किशोर आदि सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।