डाढ़ स्कूल में बिजली गिरने से नुकसान
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर के साथ लगते डाढ़ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बिजली गिरने से लाखों का नुकसान हो गया। प्रिंसिपल विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को तेज हवाएं चलीं और स्कूल पर बिजली गिरी। इससे स्कूल के सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी और कंप्यूटर खराब हो गए। उस समय स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी, जिससे कोई अनहोनी घटना नहीं घटी। एसएमसी प्रधान पवना देवी ने भी मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि स्कूल को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है।