फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीसी नहीं होने दिया जाएगा शिफ्ट: परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीसी को शिफ्ट नहीं होने देंगे : परमार
विज्ञापन

डरोह (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि पीटीसी को डरोह से किसी भी सूरत में अन्य स्थान पर शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। पीटीसी सुलह विधानसभा क्षेत्र की शान है। यह सांसद शांता कुमार का सपना है कि यह उत्तर भारत का एक उम्दा प्रशिक्षण संस्थान बने, जिसे सरकार साकार करेगी। इसमें किसी को राजनीति नहीं करने दी जाएगी। मंत्री ने कहा पुलिस विभाग के जो अधिकारी शिमला से डारोह पीटीसी में अपनी सेवाएं देने से गुरेज कर रहे हैं। इसके परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस विभाग की अकादमी के लगभग 20 कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और इसे कहीं भी शिफ्ट न होने देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें