फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन स्ट्रांग मैन, दिव्यांशी बनीं स्ट्रांग वूमेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पवन स्ट्रांग मैन, दिव्यांशी बनीं स्ट्रांग वूमेन
विज्ञापन

भवारना (कांगड़ा)। प्रदेश पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता का सामुदायिक भवन भवारना में समापन हुआ। समापन समारोह में जिला पालमपुर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेंद्र मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता में 59 किलो वर्ग में आयुष पठानिया ने पहला, अंकुश ने दूसरा और आकाश ने तीसरा, 66 किलो वर्ग में राजीव ने पहला, घनश्याम ने दूसरा और ऋषि ने तीसरा, 74 किलो वर्ग में शुभम ने पहला, साहिल ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा, 83 किलो वर्ग में पवन धीमान ने पहला, विजय ने दूसरा और राहुल तीसरा, जबकि रैत जिम की टीम ने पहला, कैंब्रिज स्कूल ने दूसरा और टरू फिटनेस क्लब भावरना टीम तीसरे स्थान पर रही। पवन धीमान को प्रतियोगिता का स्ट्रांग मैन और दिव्यांशी कौर को स्ट्रांग वूमैन का खिताब दिया गया। इस मौके पर क्लब के संचालक और अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर ध्रुव सिंह, एसोसिएशन के सचिव और अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें