फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1800 मीटर में अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला/फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग डैम में राष्ट्रीय स्तरीय इंटर विश्वविद्यालय नौकायन चैंपियनशिप का समापन हुआ। अंतिम दिन 1800 मीटर की स्पर्धा हुई। पुरुष वर्ग में अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई प्रथम, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर द्वितीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में पहले व दूसरे स्थान पर अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई ने बाजी मारी। 1200 मीटर के पुरुष वर्ग में अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई पहले, एचपीयू की टीम दूसरे, जैन विश्वविद्यालय बंगलूरू ने तीसरे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने चौथा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने पहला और ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर की स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जैन विश्वविद्यालय बंगलूरू पहले, अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई दूूसरे, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला तीसरे और ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद चौथे स्थान पर रही। महिला वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ पहले, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला दूसरे, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तीसरे और गुरू नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर चौथे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप के समापन समारोह में वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोबिंद ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें