फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा मंजूर, पुल नहीं बना रहा रेलवे : शांता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलवे लाइन पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बनने वाले ओवरहेड पुलों का मामला सांसद शांता कुमार ने एक बार फिर से रेल मंत्री के सामने उठाया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में शांता कुमार ने कहा कि पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलवे लाइन पर यातायात को लेकर पांच ओवरहेड पुल मंजूर किए हैं। इनमें से 3 पुलों को सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) और दो को नाबार्ड के तहत पैसा भी मंजूर हो चुका है, लेकिन विभागीय औपचारिकताओं के कारण यह काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लिहाजा, तरसूह (कांगड़ा) में रेलवे लाइन पर ओवरहेड पुल न बन पाने से लोग परेशान हैं। इससे परेशान लोगों ने उनसे मिल कर अपनी समस्या बताई है। उन्होंने पहले भी मार्च 2016 में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और रेलवे के महाप्रबंधक उत्तरी क्षेत्र को पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पर प्रदेश सरकार ओवरहेड पुल बनवाती है तो यह लाभदायक रहेगा। उन्होंने तरसूह में ओवरहेड पुल को लेकर प्रदेश लोक निर्माण विभाग लगातार रेलवे अधिकारियों से इस कार्य का प्राक्कलन भेजने का आग्रह कर रहा है, ताकि अन्य राशि जमा करवाई जा सके। रेलवे की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसा कर रेलवे बोर्ड लोगों के हित के कार्य करने में लेटलतीफी कर रहा है। उन्होंने रेलवे मंत्री से आग्रह किया कि वे जल्द तरसूह समेत अन्य ओवरहेड रेल पुलों का निर्माण करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति लेने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें