अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के महाकाल निवासी अभिलाष शर्मा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ है। अभिलाष शर्मा नौ दिसंबर को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) से पास आउट हुए हैं। अब अभिलाष 16 राजपूताना रजीमेंट में सेवाएं देंगे। अभिलाष की पांचवीं तक की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल से और उसके बाद की शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर में हुई है। 2014 में एनडीए के लिए चयन हुआ। अभिलाष अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के रूप में भारतीय सेना में सेवाएं देंगे। अभिलाष के दादा स्व. चुनीलाल, पिता प्रवीण शर्मा और ताया तिलक शर्मा सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनका भाई अभिताज शर्मा सेना में मेजर के पद पर तैनात है। उनकी इस सफलता पर परिजनों पिता प्रवीण शर्मा, मां सरिता, बहन प्रिया शर्मा ने खुशी व्यक्त की है । रविवार को महाकाल पहुंचने पर राजेश राणा, संजीव शर्मा, विवेक अवस्थी, राज कमल, विमल आचार्य, राजेश शर्मा, कैप्टन काशी नाथ, नितेश, आर्यन, विधा देवी, राज शर्मा और रक्षा शर्मा ने उनका स्वागत किया।