फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवां-परागपुर कांग्रेस ने समीक्षा कर किया जीत का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रक्कड़/डाडासीबा (कांगडा)। विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद जसवां-परागपुर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक डाडासीबा में हुई। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया और अध्यक्ष प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विधानसभा के हर बूथ स्तर पर हुए मतदान की फीडबैक ली। उन्होंने दावा जताया कि 18 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार जसवां-परागपुर से जीतेगा। इसके अलावा कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का चुनाव में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में बीसीसी के पूर्व अध्यक्ष पुन्नू राम राणा, देव राज, कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरबचन सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंदर राणा, सुरेश कुमार, दिनेश पराशर, अमित कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार, रेनू शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्प देवी, जडौर की प्रधान श्रेष्ठा देवी, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें