फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाई जाए : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल शिक्षक मंच ने शिक्षा बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की मार्च-2018 की परीक्षाओं के परीक्षार्थियों की फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग की है। मंच के संयोजक अश्वनी भट्ट, संजय मोगू, अनिश बन्याल और अजय चौधरी ने कहा कि बोर्ड की नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस को जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। लेकिन, इस बीच अधिकांश अध्यापक चुनावी ड्यूटी पर रहे। अब सोमवार से ही अध्यापक विद्यालयों में पहुंचे हैं। फीस को भरने से पहले सभी परीक्षार्थियों के विवरण को भी चेक किया जाना है। इसी बीच पिछले दो दिनों से बोर्ड की वेबसाइट में फीस जमा नहीं हो रही है। इससे अध्यापकों को फीस जमा करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के लिए कई नए परीक्षा केंद्र भी बनाए हैं। इनकी अधिसूचना बोर्ड ने अपनी वेबसाइट में तो डाल दी लेकिन, जब विद्यालय इन नए परीक्षा केंद्रों को बोर्ड की साइट में भर रहे हैं, तो वेबसाइट इन परीक्षा केंद्रों को नहीं दर्शा रही है। इससे फीस जमा करवाने का लिंक नहीं खुल पा रहा। बोर्ड की वेबसाइट में फीस तभी जमा होगी, जब पहले परीक्षा केंद्र भरा जाएगा। लेकिन, नए केंद्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट न होने के कारण नए परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंच ने जब इस संबंध में बोर्ड के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने एक दिन में समस्या हल होने की बात कही। लेकिन, अभी तक इसका कोई हल नहीं हुआ है। इसलिए सभी परेशानियों को देखते हुए शिक्षक मंच ने बोर्ड से अपनी वेबसाइट को तुरंत ठीक करवाने सहित फीस जमा करवाने की तिथि को बढ़ाते हुए इसे 30 नवंबर 2017 किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें