बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ कॉलेज की एसएफआई इकाई ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर बीते दिनों किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। एसएफआई पदाधिकारियों ने कहा कि बनारस में छेड़खानी की घटनाओं को लेकर वहां की छात्राएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन उनकी मांगों को मानने के विपरीत प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज करवा दिया। इकाई सचिव विशाल वर्मा ने कहा कि एसएफआई यूपी सरकार तथा पुलिस प्रशासन की इस हरकत की निंदा करती है। एसएफआई ने बीएचयू के कुलपति से इस्तीफा तथा इस मामले की केंद्र सरकार से जांच की मांग की है। प्रदर्शन में छात्रा मुख्य सहायिका वंदना ठाकुर, आंचल, ज्योति, वर्षा, रोहित, निशा सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।