फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश रैली में नूरपुर से जाएंगे 1500 भाजपा कार्यकर्ता : निक्का

Wed, 03 Dec 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मंगलवार को कहा कि सुक्खू सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने के लिए भाजपा चार दिसंबर को धर्मशाला में जन आक्रोश रैली निकालेगी। इसमें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 1500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। निक्का ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इससे लोग हताश और निराश हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी दी गई गारंटियों को पूरा करने में भी नाकाम रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भी समय पर नहीं मिल पा रही है। निक्का ने आरोप लगाया कि नूरपुर का मातृ शिशु अस्पताल इस सरकार के कार्यकाल में शुरू नहीं हो पाया है। इससे महिलाओं को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें