फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चैत्र नवरात्रों में 150 सुरक्षा कर्मी संभालेंगे ज्वालामुखी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा

विज्ञापन
ज्वालामुखी में सुबह ही दर्शनों के लिए लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 22 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नवरात्रों के दौरान धारा- 144 लागू रहेगी। वहीं मंदिर में आग से संबंधित यंत्र, ढोल-नगाड़ों पर पाबंदी रहेगी। ज्वालामुखी के नवनियुक्त एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि नवरात्रों के दौरान 40 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी, 150 सुरक्षा कर्मचारी और गृहरक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा 50 अतिरिक्त कर्मियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। वहीं ड्रोन कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा दो अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। बड़े वाहन शहर के बाहर चिह्नित दो स्थानों पर खड़े होंगे। शहर के अंदर, बाहर, मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से यातायात उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। छठे, सप्तमी व अष्टमी को 24 घंटे मंदिर दर्शनों के लिए खुला रहेगा। पहली बार 40 अस्थायी सफाई कर्मी 15 दिनों के लिए नियुक्त किए जाएंगे ताकि मंदिर में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें