नगरोटा सूरियां में निक्षय पोषण किट वितरित करते संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज केसी धीमान। -स
बरियाल (कांगड़ा)। संत निरंकारी मिशन ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को नगरोटा सूरियां में 150 क्षय रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित की। इससे पूर्व मिशन द्वारा 300 पोषण किट पहले ही वितरित की जा चुकी हैं। निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. अमन दुआ ने मिशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल पोषण नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक संबल भी प्रदान करती है, जिससे मरीजों का आत्मबल बढ़ता है। मिशन के कांगड़ा ज़ोन के जोनल इंचार्ज महात्मा डॉ. कैसी धीमान ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिशा-निर्देशों में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने कांगड़ा जोन के 100 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिया है। अब तक इन मरीजों को 450 पोषण किट प्रदान की जा चुकी हैं।