बैठक के बाद नव नियुक्त पदाधिकारीयों के साथ नगरोटा सूरियां के पेंशनर (फोटो : संवाद)
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक वीरवार को नगरोटा सूरियां में खंड प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की देनदारियां 31 जुलाई से पहले देने के आश्वासन के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। पेंशनरों ने मांग उठाई कि लंबित 15 प्रतिशत डीए का भुगतान भी एकमुश्त किया जाए। इस दौरान पेंशनरों ने रेल मंत्रालय से भी मांग की है कि पठानकोट-जोगिंद्रगर रेलमार्ग पर सभी सातों जोड़ी ट्रेनें बहाल की जाएं। इस अवसर पर प्रवीण मेहरा को महासचिव, मदन कबीर को संयुक्त सचिव व मनोहर लाल शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रामपाल धीमान और चीफ पैटर्न पीसी विश्वकर्मा सहित करीब 50 पेंशनर उपस्थित रहे। संवाद