सीढ़ियों से गिरने पर महिला की मौत
कांगड़ा। राजल गांव में सीढ़ियों से गिरने पर घायल महिला की मौत हो गई। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि 55 वर्षीय महिला को पिछले हफ्ते घायल अवस्था में टांडा से पीजीआई रेफर किया था। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस टीम शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है।